मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर परिसर के सुशोभीकरण के प्रथम चरण के कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करकमलों से संपन्न हुआ। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने के बाद मंदिर परिसर को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप प्राप्त होगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर न्यास के अध्यक्ष सदा सरवणकर, विधायक प्रसाद लाड, विधायक कालिदास कोलंबकर, मुंबई की महापौर रितू तावडे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंदिर परिसर के विकास, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। मंदिर न्यास के अनुसार, सुशोभीकरण परियोजना के तहत परिसर को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और भक्तों के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा।
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *