Search

मुंबई जैसी टेस्टी पाव भाजी घर पर बनाएं, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप आसान रेसिपी

मुंबई जैसी टेस्टी पाव भाजी घर पर बनाएं, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप आसान रेसिपी

नई दिल्ली, दिल्ली

अगर आपको मुंबई की मशहूर स्ट्रीट फूड का स्वाद पसंद है, तो घर पर बनी मुंबई स्टाइल पाव भाजी आपके खाने का मजा दोगुना कर सकती है। मक्खन से भरपूर, मसालों की शानदार खुशबू और मुलायम पाव के साथ परोसी जाने वाली यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंद होती है। अच्छी बात यह है कि इसे घर पर भी बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है।

पाव भाजी बनाने के लिए सामग्री

  • 6-7 पाव
  • 3 आलू (बारीक कटे)
  • 4 टमाटर (बारीक कटे)
  • 2 प्याज (बारीक कटे)
  • 1 कप फूलगोभी
  • ½ कप हरी मटर
  • ½ कप शिमला मिर्च
  • ¼ कप बीन्स
  • 1 हरी मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 2-3 चम्मच पाव भाजी मसाला
  • 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 3-4 बड़े चम्मच मक्खन
  • 2-3 चम्मच तेल
  • ½ बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि

सबसे पहले आलू, फूलगोभी, मटर, बीन्स और शिमला मिर्च को नमक डालकर अच्छी तरह उबाल लें। सब्जियां नरम होने के बाद उन्हें मैशर की मदद से अच्छी तरह मैश कर लें।

अब एक कड़ाही में तेल और थोड़ा मक्खन गर्म करें। इसमें प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट को सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद टमाटर डालकर नरम होने दें। अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर मसाले को तब तक पकाएं, जब तक तेल अलग न होने लगे।

इसके बाद मैश की हुई सब्जियां डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर भाजी की कंसिस्टेंसी सेट करें। 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकाने के बाद नींबू का रस, हरा धनिया और ऊपर से मक्खन डाल दें।

अब तवे पर मक्खन लगाकर पाव को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। गर्मागर्म पाव भाजी को मक्खन, प्याज, नींबू और हरे धनिये के साथ परोसें। इसका स्वाद बिल्कुल मुंबई की मशहूर स्ट्रीट पाव भाजी जैसा लगेगा।

Maniish Narayan

Maniish Narayan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy