IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी होम मैच के बाद चेपॉक स्टेडियम का माहौल बेहद भावुक नजर आया। सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बावजूद हजारों फैंस स्टेडियम में सिर्फ MS Dhoni की एक झलक पाने के लिए रुके रहे।
मैच खत्म होने के बाद पूरा स्टेडियम “धोनी-धोनी” के नारों से गूंज उठा। धोनी ने भी मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का अभिवादन किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि शायद यह चेपॉक में पीली जर्सी में उनका आखिरी मुकाबला हो सकता है।
CSK की हार ने फैंस को निराश जरूर किया, लेकिन धोनी के लिए लोगों का प्यार एक बार फिर साफ दिखाई दिया। कई फैंस की आंखें नम दिखीं, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया।
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *