भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए Team India का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम चयन में कई बड़े फैसले देखने को मिले हैं।
वनडे टीम में Rohit Sharma और Virat Kohli की वापसी हुई है, जबकि तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah और ऑलराउंडर Ravindra Jadeja को आराम दिया गया है। युवा बल्लेबाज Shubman Gill दोनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करेंगे। KL Rahul को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। तेज गेंदबाज Prince Yadav, Gurnoor Brar और स्पिनर Manav Suthar को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है। वहीं Ishan Kishan की भी वनडे टीम में वापसी हुई है।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगा। टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा, जबकि वनडे सीरीज 14 जून से खेली जाएगी।
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *