Search

सोलापुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी कांड: देवर ने भाभी और दो भतीजों की हत्या की

सोलापुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी कांड: देवर ने भाभी और दो भतीजों की हत्या की

https://youtube.com/shorts/F_-oLP57Ip4?si=xC6XagDZOxThUYxj

महाराष्ट्र के सोलापुर-हैदराबाद महामार्ग पर स्थित बोरामणी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे इस वारदात का खुलासा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और दो भतीजों की हत्या कर दी।

मृतकों की पहचान गायत्री सुधाकर मस्के, उनकी बेटी प्रिया मस्के और बेटे शिवराज मस्के के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला के पति का पहले ही निधन हो चुका था।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से जमीन को लेकर मृत महिला और उसके देवर के बीच लगातार विवाद चल रहा था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया। झगड़े के दौरान मारपीट और गाली-गलौज की घटनाएं भी सामने आती रही थीं।

शनिवार तड़के गुस्से में आकर आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही सोलापुर तालुका पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक राहुल देशपांडे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Maniish Ramrakhyani

Maniish Ramrakhyani

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy