Search

पुणे में ACB का बड़ा एक्शन: ₹28 लाख रिश्वत लेते महिला पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

पुणे में ACB का बड़ा एक्शन: ₹28 लाख रिश्वत लेते महिला पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

पुणे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सहायक पुलिस निरीक्षक वैशाली तोटेवार को ₹28 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, तोटेवार आर्थिक अपराध शाखा में तैनात थीं और उनके पास कई शिकायतों की जांच चल रही थी। एक मामले की जांच के दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता से बड़ी रकम की मांग की थी।

इस लेन-देन के लिए एक निजी व्यक्ति के माध्यम से बंडगार्डन रोड स्थित एक होटल के पास मिलने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन ACB ने पहले ही जाल बिछाकर उस निजी व्यक्ति को पकड़ लिया और उसके बाद तोटेवार को भी हिरासत में ले लिया।

खास बात यह है कि तोटेवार को हाल ही में पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली थी और उनकी पोस्टिंग मुंबई रेलवे पुलिस में होने वाली थी। नई जिम्मेदारी संभालने से पहले ही यह कार्रवाई होने से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

फिलहाल ACB की टीम उनके कार्यालय और घर की तलाशी ले रही है और आगे की जांच जारी है।

News Desk

News Desk

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy