Search

पुणे की दिल दहला देने वाली घटना: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, मौके से ही CM देवेंद्र फडणवीस को किया फोन

पुणे की दिल दहला देने वाली घटना: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, मौके से ही CM देवेंद्र फडणवीस को किया फोन

https://youtu.be/rch4pkl8qfE?si=8iEj0bH6Np8MpKvV

पुणे जिले के नसरापूर (ता. भोर) में चार वर्षीय बच्ची के साथ हुए अत्याचार और हत्या की घटना से पूरा महाराष्ट्र स्तब्ध है। इस गंभीर मामले को देखते हुए राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तेज़ी से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका सांत्वना किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और परिजनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

मुलाकात के दौरान सुनेत्रा पवार ने घटनास्थल से ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन कर पीड़ित परिवार और गुस्साए लोगों की मांगें सीधे उनके सामने रखीं। लोगों ने आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाएगी, ताकि जल्द से जल्द फैसला आ सके। साथ ही पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को जांच तेज़ और निष्पक्ष तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि आरोपी को कानून के तहत अधिकतम और कठोर सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पुणे ग्रामीण पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उसे 7 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर मजबूत चार्जशीट तैयार करने में जुटी हुई है। इस घटना के बाद नसरापूर समेत पूरे पुणे जिले में आक्रोश का माहौल है और प्रशासन तेजी से न्याय दिलाने की दिशा में काम कर रहा है।

News Desk

News Desk

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy