मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे के ‘मिसिंग लिंक’ का उद्घाटन, सीएम फडणवीस ने किया पहला ड्राइव
मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबे समय से प्रतीक्षित 13 किलोमीटर के नए लेन ‘मिसिंग लिंक’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया।
कार्यक्रम ट्रैफिक जाम के कारण थोड़ी देरी से शुरू हुआ, लेकिन उद्घाटन के बाद सीएम फडणवीस ने खुद इस नए मार्ग पर एसयूवी चलाकर पहला आधिकारिक सफर तय किया। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
इस मौके पर फडणवीस ने लोगों से अपील की कि इस प्रोजेक्ट को अब ‘मिसिंग लिंक’ के बजाय ‘कनेक्टिंग लिंक’ कहा जाए, क्योंकि यह मार्ग मुंबई और पुणे के बीच यात्रा को और बेहतर तरीके से जोड़ने का काम करेगा।
यह नया मार्ग एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक कम करने और सफर को तेज व सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।