Search

खाटू श्याम मंदिर के सेवादार, गाड़ी में शराब की बोतलें और तेज रफ्तार का कहर! अजमेर हादसे ने उठाए कई सवाल

खाटू श्याम मंदिर के सेवादार, गाड़ी में शराब की बोतलें और तेज रफ्तार का कहर! अजमेर हादसे ने उठाए कई सवाल

राजस्थान के पुष्कर से अजमेर जा रही एक तेज रफ्तार Toyota Fortuner कार ने सड़क पर एक के बाद एक तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।


 

स्थानीय लोगों ने जब टक्कर मारने वाली गाड़ी की जानकारी जुटाई तो पता चला कि कार Khatu Shyam Mandir Seva Samiti के नाम पर रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय गाड़ी में मंदिर समिति से जुड़े सेवादार दिग्विजय सिंह चौहान भी मौजूद थे।


 

घटना के बाद कार की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी संख्या में शराब की बोतलें और कार्टन मिलने का दावा किया जा रहा है। इस खुलासे के बाद लोगों में नाराज़गी बढ़ गई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 

News Desk

News Desk

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy